Bihar

हाजीपुर में थाने से जब्त शराब चुराकर बेचने के मामले में 3 चौकीदार, होमगार्ड जवान व पुलिस वैन चालक गिरफ्तार

हाजीपुर के भगवानपुर थाना परिसर से जब्त शराब बेचने के आरोप में तीन चौकीदार, एक होमगार्ड और पुलिस वैन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि भगवानपुर थाने की पुलिस ने एक जून को सठिऔता गांव में शराब कारोबारी के घर से 322.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी. इस मामले में एएसआई प्रवेश पासवान के बयान पर चार डीलरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस जब्त शराब को थाने ले गई थी. जहां तीन चौकीदार, एक होमगार्ड और एक अनुबंधित वैन चालक ने जब्त शराब का लगभग आधा हिस्सा थाने के मालखाने में रखते समय कूड़े में फेंक दिया और बाद में उसे चुरा लिया. यह पूरी करतूत थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजे गए जेल

शराब चोरी होने की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो मामले का खुलासा हुआ. जांच में दोषी पाये गये चौकीदार राजेश कुमार महतो, जालंधर पासवान, रूपेश पासवान, होमगार्ड सचिन कुमार तथा संविदा पर बहाल वैन चालक पप्पू कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

पहले भी पकड़े गए हैं पुलिसकर्मी

इससे पहले भी 16 सितंबर, 2023 को जब्त शराब को सराय थाना के मालखाने से वैन पर लोड कर धंधेबाजों के हाथों बेचने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष विदुर कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ा गया था. इस मामले में जेल जाने के बाद सभी पर बर्खास्तगी की भी कार्रवाई हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

9 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

9 घंटे ago