Sports

पीवी सिंधु की धमाकेदार शुरुआत, मालदीव की खिलाड़ी को मात देकर बढ़ाया मेडल की ओर पहला कदम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की। 28 जुलाई को विमेंस सिंग्लस के ग्रुप-एम में अपने पहले मैच में मालदीव की फतिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हराकर पीवी सिंधु ने जीत हासिल की।

सिंधु ने 21-9, 21-6 से सेट जीता। सिर्फ 29 मिनट में सिंधु ने मैच अपने नाम किया। अब सिंधु दूसरे ग्रुप-मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा का सामना करेंगी और उस मैच में उनकी नजरें जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर होगी।

दरअसल, पीवी सिंधु साल 2016 रियो खेलों में ओलंपिक सिल्वर मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला एथलीट बनने का गौरव हासिल किया और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब वह पेरिस ओलंपिक में पदक की ओर एक कदम अपना रख चुकी है। अगर वह पेरस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में कामयाब रहती हैं तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

पीवी सिंधु लगातार तीसरे ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर इतिहास रचने की पूरी कोशिश कर रही है। पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान के शुरुआती मैच में मालदीव की फतिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हराया। अब वह अपने दूसरे ग्रुप एम मैच में एस्तोनिया की क्रिस्टिन कूबा का सामना करेंगी। इससे पहले शनिवार (27 जुलाई) को स्टार पुरुष युगल जोड़ी सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में सीधे गेम में जीत के साथ पदक की ओर एक कदम बढ़ाया।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

3 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

8 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

8 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

9 घंटे ago