पूर्णिया में रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती को मिली शर्मनाक हार के बाद सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला तेज कर दिया है। पूर्णिया सांसद ने हार के लिए राजद नेता को जिम्मेदार बताया। पप्पू यादव ने कहा कि वह राजद की तरह काम करते हैं। प्रचार के अंतिम दिन गए और पिकनिक मनाकर चले आए। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी की हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने रुपौली के विकास के लिए कोई काम नहीं किया,जिससे यहां की जनता नाराज है।
जनता का हुए मोहभंग
पप्पू यादव ने कहा कि 20 सालों में नीतीश कुमार के द्वारा रुपौली के लिए काम नहीं किया गया तो नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल दोनों से जनता का मोह भंग हो चुका है ,और कांग्रेस ऐसी है जो यहां निश्चित तौर विकल्प बन सकती है इसलिए मैं कांग्रेस को सचेत कर रहा हूं।पप्पू यादव ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग की हार हुई है इसके लिए मैं नीतीश कुमार से सवाल पूछना चाहता हूं।
बीमा भारती को बनाया गया बलि का बकरा
पप्पू यादव ने कहा बीमा भारती को बलि का बकरा बनाया गया और बीमा भारती से कोऑर्डिनेशन नहीं बनाया गया इसीलिए यह हार हुई है।पप्पू यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी को छोड़कर के सभी लोगों ने जाकर के वहां प्रचार कर लिया और लेकिन क्या हुआ मंत्री और अधिकारी बिहार में टेंडर कर रहे हैं लूट रहे हैं।
संविधान हत्या दिवस पर सांसद पप्पू यादव ने कहा संविधान के बाद इमरजेंसी के बाद कई बार इंदिरा जी प्रधानमंत्री बनी। कई बार कांग्रेस की सरकार बनी। सारे लोगों ने माफ कर दिया लोग भूल गए बिहार की जो स्थिति है आज आप पूरे देश में जीडीपी सबसे नीचे है। बिहार का जो इंडेक्स है जो सबसे नीचे आप विशेष राज्य की बात कीजिए विशेष पैकेज की बात कीजिए। लोगों के रोजगार की बात कीजिए आरक्षण की बात कीजिए, महंगाई की बात कीजिए आप सिर्फ बातों को डाइवर्ट करने के लिए नफरत की बातें बोलते हैं।
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…