बिहार के छपरा-बलिया रेल रूट पर 30 फीट ऊंचे मांझी रेलवे ब्रिज पर एक शख्स चढ़ गया। पुल पर इधर-उधर टहलने के बाद वो पुशअप लगाने लगा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। 32 सेकेंड के वीडियो में युवक ब्रिज पर चढ़ने के बाद थोड़ा टहलता है, फिर पुशअप करने लगाता है। 5-6 पुशअप्स के बाद वो फिर टहलने लगता है। इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो नीचे रेलवे पटरी पर जा गिरा।
लोगों का कहना है कि पुल पर चढ़ने से पहले युवक ने हनुमान मंदिर जाकर तिलक लगाया था। घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना शुक्रवार की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेल पुल पर जाने से पहले युवक शुक्रवार की सुबह से ही मांझी चट्टी पर भटक रहा था। दुकानदारों ने उसे खाना भी खिलाया। बाद में वह हनुमान मंदिर गया और माथे पर तिलक लगाकर रेल पुल पर चढ़ गया।
लोगों ने बनाया वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखने में वो विक्षिप्त लग रहा था। वो पहले ब्रिज पर चढ़ा फिर थोड़ी देर में उसके ऊपर चढ़ गया। पानी की सतह से लगभग एक सौ फीट ऊपर चढ़कर वह तरह-तरह के करतब दिखाने लगा। लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो रेलवे ट्रैक पर जा गिरा।
मौके पर मौजूद लोगों ने ही रेल कर्मियों की मदद से घायल युवक को पुल से बाहर निकाला और सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। उसकी हालत देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद युवकों ने सारी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…