Bihar

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, CSBC ने एक्टिव किया डाउनलोड लिंक

बिहार पुलिस में सिपाही के 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद – सिपाही भर्ती (CSBC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पर्षद द्वारा आज, 31 जुलाई को सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा तिथि 7 अगस्त आवंटित की गई है।

दूसरी तरफ, जिन उम्मीदवारों को 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त, 25 अगस्त और 28 अगस्त परीक्षा तिथि आवंटित की गई है; उनके लिए प्रवेश पत्र क्रमश: 4 अगस्त, 11 अगस्त, 14 अगस्त, 18 अगस्त और 21 अगस्त को जारी किए जाएंगे।

बता दें कि CSBC ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2023 की पुनर्परीक्षा की तिथियों की आधिसूचना हाल ही में 11 जुलाई को जारी की थी, जिसमें पर्षद ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ इनमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को जारी किए जाने की तिथि भी साझा की थी।

इन स्टेप में डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया है, वे पुनर्परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार सम्बन्धित प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा जन्म-तिथि के विवरणों के भरकर सबमिट करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : संयुक्त छात्र मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग की

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित एक निजी संस्थान पर छात्र - युवा संगठन की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : घर में लगी थी आग लेकिन बकरियों को बचाने अंदर चली गई बुजुर्ग महिला, झुलसकर हुई मौ’त

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में…

3 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों ने थामी समस्तीपुर रेलवे संचालन की बागडोर

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण…

3 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी’ के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी…

5 घंटे ago

सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी और गरीबों…

13 घंटे ago