Bihar

बिहार: पिछली बार पकड़ाने पर जूतों से पिटने के बाद भी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, इस बार ससुरालियों ने खूंटे से बांध जमकर की कुटाई

बिहार के पूर्णिया में शादीशुदा प्रेमी अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा तो कोहराम मच गया,लेकिन प्रेमिका से मिलने से पहले ही ससुराल वालों ने उसे दबोच लिया। हद तो तब पार हुई जब ससुरालियों ने युवक को बांस के खूंटे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होने के कारण मामला बिगड़ता देख आसपास भीड़ एकट्ठा होने लगी। काफी समय बाद प्रेमी के घरवालों को बुलाकर उसे छोड़ा गया। यह घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत बोचगांव के लक्षनपुर गांव की है।

प्रेमिका ने आरोप लगाया कि आसिफ जबरन उसके ससुराल आ धमका था। सुबह की अजान होने के कारण घर का गेट खुला था। इसी बीच मौका पाकर आसिफ घर में चुपके से घुस आया । प्रेमिका बाथरूम जाने के लिए उठी थी कि इतने में वो आकर उसके बिस्तर पर सो गया। इसी बीच घरवालों की नजर आसिफ पर पड़ गई। उन लोगों ने उसे दबोच लिया और बांस के खूंटे से बांधकर जमकर पीटा। इस बीच मोहल्ले में कोहराम मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। फिर उसके घरवालों को बुलाकर उसे छोड़ दिया ।

प्रेमी और प्रेमिका दोनों अररिया जिले के गैड़ा पंचायत के सफिफुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। प्रेमी के 2 बच्चे तो प्रेमिका के 4 बच्चे हैं। प्रेमिका ने प्रेमी के आरोपो से इंकार किया है कि हम अब नहीं मिलते हैं। उसने बताया कि करीब एक साल पहले मिले थे और तभी बातचीत होती थी। उसके मायके वालों को इस बात की भनक लग गई थी। इसलिए उसके गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इसमें उसके प्रेमी को सजा के तौर पर जूतों से पिटाई और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया था।

प्रेमिका ने बताया कि उसके बाद से उसने मिलना जुलना बंद कर दिया था। उसने आसिफ को समझाया था कि वो अपने पति और 4 बच्चों को नहीं छोड़ सकती है। इसलिए अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। मगर आसिफ उसके साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। मगर वह जबरन उसके ससुराल आ पहुंचा। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया है। आपसी रजामंदी से ही इसे हल कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago