Bihar

डॉ. संजय जायसवाल को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में बनाए गए मुख्य सचेतक, गोपाल जी ठाकुर बने सचेतक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र सरकार ने बिहार को बजट में भी उम्मीद से ज्यादा दे दिया. वहीं बिहार बीजेपी का भी लोकसभा में दबदबा नजर आ रहा है. बेतिया के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी दे दी है. लोकसभा में संजय जायसवाल को सत्तारूढ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है. वहीं दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को सचेतक नियुक्त किया गया है. पार्टी के संसदीय दल की सूचना के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं संजय जायसवाल

बता दें कि संजय जायसवाल लगातार चौथी बार सांसद चुने गए हैं. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद पर भी लंबे समय तक रहे. सितंबर 2019 में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने और 23 मार्च 2023 तक रहे. अध्यक्ष पद पर उन्होंने अच्छा काम किया और पार्टी को बिहार में मजबूती दी.

लोकसभा सदस्य रहते हुए संजय जायसवाल सूचना और प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में भी रहे. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के अलावा अनुमान समिति और शासी निकाय जेआईपीएमईआर पांडिचेरी के सदस्य भी रह चुके हैं. पार्टी में डॉ जायसवाल का शानदार अनुभव रहा है.

प्रदेश कार्य समिति के पद पर लंबे समय तक रहे हैं गोपाल जी ठाकुर

वहीं दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर दूसरी बार सांसद चुने गए हैं. 2007 से 2013 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं. 2010 में बेनीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुके गए थे. 2021 से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं. जिन्हें पार्टी ने लोकसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया है. पार्टी के लिए गोपाल जी ठाकुर समर्पित रहे हैं, बिहार में भाजपा को मजबूत बनाने में इनका अहम योगदान रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago