National

पेरिस में फिर चला ‘मनु’ का मैजिक, देश को दिलाया एक और पदक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Paris Olympics 2024 में भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक बार फिर कांस्य पदक पर अपना निशाना साधा है. इसके साथ हो वह देश की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने एक ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक अपने नाम किया है. इसी के साथ भारत के पदक की संख्या तो 2 हो गई. मनु भाकर ने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता. 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया.

Paris Olympics 2024: मनु ने रचा इतिहास

देश की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए दो पदक अपने और देश कइ झोली में डाल दिए हैं. इसके साथ ही वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय बन गई है. मनु ने 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्स इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया था. पेरिस में जीते अपने पहले ब्रॉन्ज के साथ ही मनु ने मेडल टैली में भारत का खाता खोला था. और, अब पेरिस में मिली पहली कामयाबी के 48 घंटे बाद मनु भाकर ने एक और ब्रॉन्ज अपने नाम कर इतिहास रचा है.

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 29 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया था. दोनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में 20 परफेक्ट शॉट लगाए थे और उसके जरिए 580 अंक बटोरे थे. पेरिस में मनु भाकर अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं. इससे पहले टोक्यो में जब उन्होंने ओलंपिक डेब्यू किया था तो उन्हें वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा था.

टोक्यो में मनु भाकर की नाकामी की वजह उनका खराब खेल नहीं बल्कि पिस्टल में आई तकनीकी खराबी रही थी. टोक्यो में मिली असफलता के बाद मनु को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी. लेकिन, अच्छी बात ये है कि पेरिस से मनु भाकर खाली हाथ नहीं लौट रहीं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में खुद के साथ-साथ भारत के भी मेडल का अकाउंट खोल रखा है.

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago