Bihar

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षक अब होंगे राज्यकर्मी, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रदेश में राज्यकर्मी बनने के लिए सक्षमता परीक्षा पास कर चुके एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है.शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों की काउंसलिंग एक अगस्त से कराने की तैयारी में है.

इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा शिड्यूल तैयार कर लिया गया है. इसके मुताबिक चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की काउंसिलिंग और फिर पोस्टिंग (पदस्थापन) की जाएगी. पदस्थापन होते ही शिक्षक को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिल जाएगा.

शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास किए नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग व पोस्टिंग अगले माह कराने के लिए निदेशालय स्तर पर सारी तैयारियां की जा रही हैं. काउंसिलिंग के लिए निर्धारित शेड्यूल भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा.

काउंसिलिंग में होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन :

काउंसिलिंग में नियोजित शिक्षकों के उन प्रमाण-पत्रों एवं कागजातों का सत्यापन होना है, जो उनके द्वारा सक्षमता परीक्षा के आनलाइन फार्म भरते समय दिए गए थे.

सक्षमता परीक्षा में पास 1,87,818 नियोजित शिक्षक हैं. इनके पदस्थापन में हर बिंदु पर गौर किया जा रहा है. कुल शिक्षकों में 11वीं और 12वीं कक्षा के 5,313 शिक्षक शामिल हैं. 9वीं-10वीं कक्षा के 20,354 शिक्षक हैं.

पदस्थापना के बाद होंगे विशिष्ट शिक्षक :

6ठी से 8वीं कक्षा के 22,941 शिक्षक हैं. पहली से पांचवीं कक्षा के 1,39,010 शिक्षक हैं. काउंसलिंग और पदस्थापन के बाद ये सभी विशिष्ट शिक्षक बनने वाले हैं.

पदस्थापन के लिए इन शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा का फार्म भरते समय ही तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे. इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में मिले अंक एवं आरक्षण के आधार पर जिला आवंटित किए गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago