Bihar

बिहार: वरमाला में दूल्हे ने तिरछी नजर कर चुपके से दुल्हन को देखा, फिर बोला- ‘अरे ये तो दूसरी लड़की है’, जमकर हुआ बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। शादी समारोह में वरमाला के वक्त अचानक दुल्हन बदलने की वजह से दूल्हे ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों परिवारों में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ और थाने में ही दूल्हे ने अपनी असली दुल्हन के साथ शादी रचाई। पूरा मामला बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव का है। यहां पर गायघाट से बारात आई थी। शादी की रस्में शुरू हुईं और बाराती नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक दुल्हन ने पारिवारिक कलह की वजह से शादी करने से मना कर दिया। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

बदल गई थी दुल्हन

इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने जल्दी से दूसरी लड़की को दुल्हन की तरह सजाकर वरमाला के लिए स्टेज पर भेज दिया। लेकिन वरमाला के दौरान दूल्हे की नजर जब दुल्हन पर पड़ी तो उसने दुल्हन बदलने की बात कहते हुए शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे के इस फैसले से वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए और दोनों परिवारों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ग्रामीणों ने बारात को ही बंधक बना लिया।

पुलिस तक पहुंचा मामला

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाराती पक्ष के लोगों को बंधक मुक्त कराया। इसके बाद वे दूल्हे और दुल्हन दोनों को लेकर थाने चले गए। थाने में देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच दूल्हा पहले से तय दुल्हन से भी शादी करने से इनकार कर रहा था। लेकिन थानाध्यक्ष संजीव दुबे ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।

थाने में हुई शादी

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित संतोषी माता के मंदिर में दूल्हे ने उसी दुल्हन के साथ सात फेरे लिए जिससे उसकी पहले शादी तय हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह होते ही थानाध्यक्ष ने नए जोड़े को आशीर्वाद देकर विदा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वर-वधू की शादी कराई गई। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

9 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

10 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

10 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

15 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

20 घंटे ago