समस्तीपुर :- बिहार में परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी कर बसों का परिचालन कराने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए बस हादसे के बाद बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार सरकार के निर्देश पर समस्तीपुर परिवहन विभाग ने भी स्पेशल ड्राइव शुरू किया। इस ड्राइव के तहत शनिवार को समस्तीपुर में 9 बसों से 1 लाख 71 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ड्राइव के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण संबंधी कागजातों की जांच की गई। समस्तीपुर जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने कहा कि फिटनेस फेल वाहनों को सड़क पर चलाया जाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और सड़क सुरक्षा के ध्यान से बहुत खतरनाक है। परिवहन विभाग बसों की फिटनेस की जांच को लेकर आगे भी अभियान चलाएगी। वाहनों का फिटनेस सही होने के बाद ही बसों को चलाने की अनुमति होगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि बगैर फिटनेस, परमिट, स्पीड लिमिट डिवाइस एवं टैक्स डिफाल्टर बसों के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…