Bihar

बिहार के सभी जिलों में नि:शुल्क अस्पताल खोलेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, नाम रखेंगे ‘रामजानकी’

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मधेपुरा में बड़ी घोषणा की है. मधेपुरा में पप्पू यादव ने बिहार के सभी जिलों में एक नि:शुल्क अस्पताल खोलने का ऐलान किया है. उन्होंने इन अस्पतालों का नाम ‘रामजानकी नि:शुल्क अस्पताल’ रखने की बात कही है.

बता दें कि पप्पू यादव सांसद बनने के बाद शुक्रवार (19 जुलाई) को पहली बार मधेपुरा पहुंचे थे. यहां लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में निशुल्क राम जानकी अस्पताल खोलेंगे. इनमें न्यूनतम दर पर मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें फीस मात्र 11 रुपये, जांच 50 रुपये और दवा में 70 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी.

पूर्णिया सांसद ने कहा कि कोसी-सीमांचल के बगैर किसी की सरकार न बने, मैं ऐसा प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि हमेशा बिहार की जनता राजनीति का शिकार रही है. राजनीतिक दुकान चलाने के लिए लोग विशेष राज्य और विशेष पैकेज की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य और कोसी-सीमांचल को विशेष पैकेज मिले, यह उनकी पहली प्राथमिकता है. कोसी-सीमांचल में दो दर्जन से अधिक फैक्टरी मक्का, मखाना और फूड प्रोसेसिंग की आवश्यकता है.

इससे पहले पप्पू यादव ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी से मुलाकात की थी और उनके पिता जीतन सहनी की हत्या पर दुख जताया था. उन्होंने मुकेश सहनी को भी ढांढस बंधाया था. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा था कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं. यह गंभीर विषय है. इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि अपराधियों का ना कोई जाति होता है ना ही धर्म. इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो.

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

7 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

8 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

18 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

20 घंटे ago