Bihar

पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर रे’प केस करने वाली लड़की को धमकी, घर पहुंच गये कुछ लोग, बोले – मैनेज कर लो नहीं तो…

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली कुढ़नी इलाके की पीड़िता पर अब केस मैनेज करने का दबाव बनाया जा रहा है। बात नहीं मानने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इसको लेकर पीड़िता की वकील रिचा स्मृति ने विशेष पॉक्सो कोर्ट-2 में आवेदन दिया है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। वृषिण पटेल एक बड़े नेता हैं। जनता दल के से वे लोकसभा सांसद बने। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शिक्षामंत्री और परिवहन मंत्री बनाए गए थे। वैशाली से 6 बार विधान सभा के सदस्य चुने गए।

रिचा ने आवेदन में बताया है कि कुछ सरकारी कर्मियों ने कुढ़नी में पीड़िता के घर पहुंचकर केस मैनेज करने का दबाव बनाया।इस दौरान उसे धमकी भी दी गयी। इसके बाद पीड़िता ने वकील से संपर्क साधा। फिर कोर्ट को इस संबंध में आवेदन देकर जानकारी दी। पूर्व मंत्री के खिलाफ मुजफ्फरपुर स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट-2 से जमानतीय वारंट जारी किया गया था। उनपर आरोप है कि कुढ़नी इलाके की किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने पटना बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यही नहीं, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लगातार यौन शोषण करते रहे। कुढ़नी की पीड़िता ने नवंबर 2023 में पूर्व मंत्री के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। इसमें उसने घटना दो वर्ष पूर्व की बताई थी। कोर्ट में संज्ञान के बाद पूर्व मंत्री पर सम्मन जारी हुआ था। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने पूर्व मंत्री पर जमानतीय वारंट जारी था। पूर्व मंत्री की पेशी के लिए 31 अगस्त की तिथि तय की गई है।

पीड़िता के वकील रिचा ने बताया कि धमकी देने की शिकायत पर कार्रवाई होगी। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। पूर्व मंत्री के खिलाफ में पीड़िता की शिकायत पर धारा- 323, 341, 354B, 3070, 420, 376, 504 और पॉक्सो की धारा 4, 6 के तहत में मुजफ्फरपुर के विशेष पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आरोप है कि पूर्व मंत्री की जनसभा पीड़िता के गांव में हुई थी। वहीं पीड़िता ने उनसे जॉब के लिए मुलाकात की। मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर देकर पटना अपने आवास पर मुलाकात के लिए बुलाया। बहाना बनाकर अंदर ले गए और जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता का गलत वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर बार बार हवस का शिकार बनाते रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

18 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

18 घंटे ago