Bihar

बिहार: रिटायर्ड दारोगा के घर बंधक बनाकर कैश-जेवर लूटे, बचा हुआ खाना और 5 किलो आम भी खा गए डकैत

बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती कर ली। वारदात रविवार देर रात को फुलवारीशरीफ के गोपालपुर स्थित शाहपुर गांव में हुई। डकैतों ने परिवार के लोगों को पहले बंधक बनाया। फिर घर में रखे तीन लाख के जेवर, 35 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद भूखे डकैतों ने रसोई में रखा बचा शाम का बचा हुआ खाना खाया। यही नहीं, वहां रखे 5 किलो आम भी चट कर गए।

मूलरूप से दरभंगा के रहने वाले सेवानिवृत्त दारोगा लक्ष्मी नारायण सिंह शाहपुर में 2018 से घर बना रह रहे हैं। उनके पुत्र विवेक सिंह ने बताया की पिता दरभंगा से रविवार को ही शाहपुर आए थे। रात को खाना खाकर सभी लोग सो रहे थे। रविवार रात दो बजे डकैत घर में घुस आए और पिता का मोबाइल छीनकर उन्हें अंदर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद कमरे को धक्का देकर कहा कि थाने से बड़ा बाबू आया हूं। तुम्हारे यहां हथियार है, उसकी जांच करनी है।

आशंका होने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो, डकैतों ने दरवाजा तोड़ने की बात कही। साथ ही पिता को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे परिवार वालों ने कमरा खोला तो कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया एवं डंडे से पीटा। डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे। इस मामले में गोपालपुर थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

15 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

1 दिन ago