Sports

श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया, कब है पहला मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है. नए कोच गौतम गंभीर के साथ सोमवार को टीम इंडिया के धुरंधर कोलंबो पहुंचे. भारत यहां तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. टी20 की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि वनडे में रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान होगी. 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच यह मुकाबले खेले जाएंगे.

श्रीलंका का दौरा भारतीय टीम के लिए एक नए दौर की शुरुआत है. आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ कोच का कार्यकाल खत्म हुआ. गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया. अपने पहले विदेशी दौरे पर यह दिग्गज पहुंच चुका है. टीम इंडिया के साथ जीत के साथ आगाज करने की योजना लेकर गंभीर श्रीलंका दौरे पर पहुंचे हैं. पहला बदलाव टी20 कप्तान के तौर पर किया गया है. सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पंड्या की जगह टीम की कमान दी गई. वहीं उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया.

भारत के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम :

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी20 सीरीज से करेगी. 27 तारीख को पहला मुकाबला खेला जाएगा जबकि अगले ही दिन 28 जुलाई को फिर दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में आमने सामने होगी. तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाना है. तीनों ही टी20 मुकाबले पल्लेकल में शाम सात बजे से खेले जाएंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त को होगी. दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा जबकि आखिरी मैच 7 अगस्त को होना है. सारे वनडे मुकाबले कोलंबो में दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे.

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज :

27 जुलाई, पहला टी20, शाम 7 बजे

28 जुलाई, दूसरी टी20, शाम 7 बजे

30 जुलाई, तीसरा टी20, शाम 7 बजे

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज :

2 अगस्त, पहला वनडे, दोपहर 2.30 बजे

4 अगस्त, दूसरा वनडे, दोपहर 2.30 बजे

7 अगस्त, तीसरा वनडे, दोपहर 2.30 बजे

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

6 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

17 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago