Bihar

‘रघुकुल रीत भूल गए’ सम्राट चौधरी के मुंडन और पगड़ी उतारने पर आरजेडी का तंज

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 महीने के बाद अपनी पगड़ी उतारी और मुंडन करा अयोध्या के सरयू नदी में स्नान किया. इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है सम्राट चौधरी ने अपने कुल की मर्यादा को तार तार कर दिया है.

‘रघुकुल रीत भूल बैठे सम्राट’- शक्ति सिंह:

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी ने अयोध्या जाकर मुंडन कराया. आप समझिए रघुकुल के रीत तक की याद उन्हें नहीं आई. भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू नदी में आज उन्होंने स्नान किया. लेकिन इस दौरान सम्राट चौधरी ने एक बार भी रघुकुल रीत के बारे में सोचा नहीं. रघुकुल रीत कहता है कि प्राण जाय पर वचन ना जाई.

“सम्राट चौधरी रघुकुल रीत तक भूल गए हैं. उन्होंने प्रण क्या लिया था और कब लिया था वो भी भूल गए. वो उस समय में यह प्रतिज्ञा लिए थे कि नीतीश कुमार को गद्दी से उतारकर ही मुरेठा खोलूंगा, जब उनकी मां का स्वर्गवास हुआ था. आज क्या किया कैसे मीडिया के सामने उछल उछल कर मुरेठा खोल मुंडन करा सरयू नदी में स्नान कर रहे थे और क्या क्या बोल रहे थे.”- शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद

‘वचन से मुकरे’:

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अपने आप को लव कुश कहने वाले सम्राट को रघुकुल की रीत का पता तो था लेकिन वो अपने वचन से मुकर गए. सरयू नदी के किनारे जाकर ऐसा काम किया जो याद रखा जाएगा. जनता देख रही है सत्ता के लोभ में आजकल क्या क्या हो रहा है, लोग क्या क्या कर रहे हैं. ऐसा पहली बार दिखा जब अपने आपको रघुवंश कुल से जोड़कर देखने वाले लोग रघुकुल की रीति को तोड़ दिए हैं.

सम्राट चौधरी का संकल्प:

बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद मुरेठा(पगड़ी) उतारने का संकल्प लिया था. लेकिन उन्होंने 22 महीने बाद अयोध्या जाकर मुंडन कराया और फिर सरयू नदी में डुबकी लगाई.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago