Bihar

PM मोदी से मिले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बजट में बिहार को तरजीह देने के लिए जताया आभार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आम बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखने के लिए आभार जताया। साथ ही कई बिहार से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा की। जिसकी जानकारी संजय झा ने खुद ट्वीट करके दी।

संजय झा ने सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट में लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान राज्यहित एवं जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही इस वर्ष के बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखने के लिए उनका आभार जताया।

आपको बता दें केंद्र सरकार के बजट में बिहार को कई परियोजनाओं के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की गई है। जिसमें बिहार में सड़कों के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए 26000 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। पटना- पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजागीर-वैशाली-दरभंगा और बक्सर में दो लेन वाले पुल बनेंगे।

वहीं राज्य को बिजली की लगातार सप्लाई दिलाने के लिए 21,400 करोड़ की लागत से पावर प्रोजेक्ट्स लगाने का एलान किया गया है। वहीं पीरपैंती में भी एक 2400 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट का निर्माण होगा। वहीं बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। इस फंड के जरिए कोसी-मेची नदी जोड़ो परियोजनाओं की तरह 20 अन्य परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

12 घंटे ago