समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना के बंधार गांव में सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार के बाइक का डिक्की तोड़ चार लाख रुपया उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार खानपुर थाना के सेदुखा गांव निवासी राम प्रकाश सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अपने बाइक से किराना दुकान का सामान लाने समस्तीपुर जा रहा था।
इसी दौरान वह बंधार गांव निवासी राजेश पोद्दार के घर के सामने सड़क पर बाइक लगाकर उससे मिलने घर के अंदर गया। इसी समय बदमाश ने मौका पाकर बाइक की डिक्की तोड़कर पैसा उड़ा लिया और फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कहा इसकी जानकारी हथौड़ी पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…