Bihar

पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में खड़े-खड़े पटना से आरा का सफर, पैदल पहुंचे स्कूल; ACS सिद्धार्थ की सादगी से शिक्षक भी हैरान

बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने सादगी की ऐसी मिसाल पेश की है। जिसके कायल उनके विभाग के शिक्षक भी हो गए हैं। आरा में एक स्कूल के निरीक्षण के लिए पटना से आरा जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर किया। वो भी बिना किसी तामझाम के, न तो उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी थे। और न ही उनके साथ चलने वाले सहयोगी स्टाफ। इस दौरान ट्रेन में जो लोग उन्हें पहचान गए। उनसे उन्होने बातचीत भी की।

इस दौरान वो आम आदमी की तरह सफर करते दिखे। ट्रेन कोच में भीड़ के बीच खड़े दिखे। ट्रेन से उन्होने बिहिया तक यात्रा की। इसके बाद बिहिया के ही एक स्कूल पहुंचे वो भी पैदल, स्कूल की ही छात्राओं से पता पूछकर उनके साथ विद्यालय पहुंचे। और छात्राओं से इस दौरान बातचीत भी की। पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

और जब बिहिया के प्राथमिक स्कूल पहुंचे तो पहले तो प्रिंसिपल से लेकर टीचर भी उन्हें पहचान नहीं पाए। आखिर कौन स्कूल में निरीक्षण के लिए आया है। जब पता चला तो शिक्षकों को भी यकीन नहीं हुआ कि एससीएस रैंक के अधिकारी इतनी शालीनता और सादगी से स्कूल निरीक्षण के लिए आ सकते हैं। इस दौरान एस सिद्धार्थ ने हाजिरी का रजिस्टर चेक किया। शिक्षकों से पढ़ाई की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। और पूछा कि स्कूल में कैसी पढ़ाई होती है।

शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ अपनी सादगी और अपने व्यवहार से चर्चा में बने हुए हैं। इससे पहले पटना के स्लम एरिया में बने स्कूल में निरीक्षण करने अचानक पहुंच गए थे। तब भी किसी को कोई खबर नहीं हुई थी। इस दौरान उन्होने स्कूल से लेकर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी बातचीत की थी। और स्कूल में बच्चों की कम हाजिरी पर शिक्षकों दिशा-निर्देश भी दिए थे। और अब एक बार फिर उनका वहीं खास अंदाज देखने को मिला है।

इससे पहले जब केके पाठक शिक्षा विभाग के एसीएस थे, तो वो अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते थे। स्कूल निरीक्षण के दौरान पूरा लाव-लश्कर उनके साथ चलता था। लेकिन वहीं दूसरी केके पाठक जितने सख्त थे। वहीं अब शिक्षा विभाग के नए एसीएस एस सिद्धार्थ उतने ही संवेदनशील और सादगी की मिसाल हैं। वहीं स्कूलों के निरीक्षण का तरीका भी बेहद खास है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago