Bihar

तेजस्वी 23 सीट पर सिमटेंगे? नीतीश का 2025 में 220 विधानसभा सीट जीतने का दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतेगा। 2010 में मिली 206 सीटों से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होने कहा कि 2005 से सभी क्षेत्रों में हम लोगों ने काम किया है। आगे भी काम करने की योजना तैयार की जा रही है। ये बात सीएम नीतीश ने विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में कही।

आज से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है। इससे पहले एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसे नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए ये दावा किया। और कहा कि 2010 के विधानसभा चुनाव के चुनाव में एनडीए को मिलीं 206 सीटों के ज्यादा 220 सीटें एनडीए जीतेगा। और 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा। आपको बता दें बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। नीतीश के इस दावे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या महागठबंधन 23 सीटों पर सिमट जाएगा। बिहार में महागठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल है।

इससे पहले बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी 2010 में मिली सीटों के रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही थी। और पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जानी चाहिए। बीजेपी की इस बैठक में तीन हजार से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी और सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

बिहार में एनडीए प्रचंड जीत का दावा कर ही है। फि चाहे वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हों, या फिर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार। विधानसभा चुनाव से पहले दावों की सियासत तेज हो गई है। वहीं विपक्ष भी जीत का दावा कर रहा है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल भी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 30 सीटें मिली थी। जबकि महागठंधन 9 सीटों पर जीतने में कामयाब रहा। जिसमें आरजेडी को 4, कांग्रेस को 3, लेफ्ट को 2 और पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीतने में सफल रहे थे। वहीं एनडीए में बीजेपी और जेडीयू 12-12 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा (आर) 5 और जीतन मांझी की हम को एक सीट मिली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago