Bihar

नीतीश ने कहा था दिलाएंगे, अब इस्तीफा दें; बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भड़के लालू यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को केंद्र सरकार ने सिरे खारिज कर दिया है। जेडीयू सांसद कमलप्रीत के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं मिल सकता है। जिसकी वजहें भी बताईं, और कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की ओर से दिया जाता है। इसके लिए कुछ पैमाने तय किए गए हैं, जिसपर बिहार कहीं से भी खरा नहीं उतरता है। जिसके अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार आ गए हैं।

लालू यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश ने कहा था कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे, अब इस्तीफा दें। लालू ने कहा कि हम बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। आपको बता दें संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसमें भी जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा और आरजेडी के मनोज झा भी शामिल हुए थे। लेकिन आज लोकसभा में एनडीए की सहयोगी जेडीयू और महागठबंधन की सहयोगी आरजेडी की मांग पर विराम लगा दिया गया है।

इससे पहले जब बीते महीने जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी तो उसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव पास हुआ था। लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग करते आए हैं। इस मुद्दे पर एनजीए के सहयोगी जेडीयू, लोजपा (आर), विपक्ष में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल की एक राय है।

आज लोकसभा के बजट सत्र के दौरान जेडीयू सांसद कमलप्रीत के बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के देने सवाल पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश के कुछ राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिल चुका है। विशेष श्रेणी का दर्जा राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की ओर से दिया जाता है। इसके लिए कुछ पैमाने तय किए गए हैं, जिसपर बिहार कहीं से भी खरा नहीं उतरता है।

उन्होने कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद ने बिहार की डिमांड पर विचार किया है, जिसके बाद 30 मार्च 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत पेश की थी। विकास परिषद इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे का मामला नहीं बनता है।

Avinash Roy

Recent Posts

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

7 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

12 घंटे ago