Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख से ज्यादा नौकरियां दे देंगे, जानिए सीएम नीतीश ने क्या कहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दे दी जाएंगी। सरकार ने वादा 10 लाख का किया था जबकि मौजूदा कार्यकाल पूरा होते-होते 12 लाख 33 हजार सरकारी नौकरियां दे दी जाएंगी। सीएम ने शनिवार को रूपौली में उपचुनाव को लेकर जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान मंच से उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बिहार में 22 लाख 48000 रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादे को भी 2025 के कार्यकाल से पहले पूरा किया जाएगा। अब तक 5.15 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 2 लाख सरकारी नौकरियां पाइपलाइन में हैं। साथ ही आने वाले दिनों में 72000 पदों पर और भर्तियां निकाली जाएंगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है। हम लोग सबके हित में काम करते हैं। अपने हित की बात नहीं करते। अपने परिवार की बात नहीं करते हैं। आरेजडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, शादी की तो नौ-नौ बच्चे पैदा कर लिए। बेटी-बेटा को आगे करते रहते थे। हम लोग पूरे बिहार को परिवार मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सांप्रदायिक झगड़ा खूब होता था। हम लोगों (बीजेपी और जेडीयू) ने मिलकर काम किया। अब धर्म के नाम पर झगड़ा नहीं होता है। पिछले 15 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। मुसलमान के विकास के लिए हमने जो प्रयास किया है वह किसी सरकार ने नहीं किया है। हमने मदरसा को सरकारी विद्यालय के बराबर का दर्जा दिया। मदरसा के शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षक का दर्जा देकर उसका उत्थान किया है। बिहार में मुसलमान पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सभी जातियों के लिए काम किया है। जाति आधारित गणना कराई। उच्च न्यायालय द्वारा पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ी जाति का खत्म किए गए आरक्षण को न सिर्फ सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे, बल्कि केंद्र सरकार से कहा है कि पिछड़ी एवं अत्यंत पिछड़ी जाति के आरक्षण को अनुसूची 9 में डाला जाए ताकि बिहार के पिछड़ी एवं अत्यंत पिछड़ी जाति का आरक्षण रूपी हक सुरक्षित किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago