Bihar

कर्ज, गिरवी पर बाइक और विवाद… मुकेश सहनी के पिता का क्यों हुआ मर्डर? सामने आई वजह

बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि यह वारदात को लेन देन के विवाद में चार लोगों ने अंजाम दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में वारदात कबूल करते हुए इसकी वजह भी बताई है. अब पुलिस मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में जुटी है.

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इसमें बताया कि गांव के ही दो लोगों ने जीतन सहनी के पास अपनी बाइक गिरवी रखकर कुछ रुपये उधार लिए थे. सोमवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ये दोनों लोग अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरवी रखी बाइक को छुड़ाने आए थे. यहां इन लोगों का जीतन सहनी के साथ ब्याज की रकम को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए जीतन सहनी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का दो दिन पहले भी जीतन सहनी के साथ झगड़ा हुआ था. उस समय आरोपियों ने जीतन सहनी को सबक सिखाने की धमकी भी दी थी.

पूरी तैयारी के साथ आए थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी जीतन सहनी की हत्या की तैयारी के साथ उनके घर पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के पास लंबे फल वाले चाकू थे और चारों ने ही मिलकर एक साथ जीतन सहनी के ऊपर हमला किया. जिस आरोपी की बाइक थी, उसी ने चाकू से जीतन सहनी के पेट में वार किया और नीचे से ऊपर की ओर खींचते हुए पेट को फाड़ दिया. इसके चलते जीतन सहनी की अंतड़ियां पेट से बाहर आ गईं. पुलिस के मुताबिक आरोपी जीतन सहनी की मौत के बाद भी उनके ऊपर हमले करते रहे.

आधे घंटे में वारदात कर निकल गए बदमाश

पुलिस के मुताबिक आरोपी जीतन सहनी के घर में करीब साढ़े 10 बजे घुसे और आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर निकल गए. जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में इन बदमाशों के उनके घर में आने और जाने का फुटेज रिकार्ड हुआ है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी की है. वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद इनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दबिश देकर मंगलवार को ही इन्हें हिरासत में ले लिया गया. फिर जरूरी पूछताछ के बाद देर रात इन्हें गिरफ्तार किया गया.

घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी दरभंगा के सुपौल स्थित अपने घर में अकेले ही रहते थे. 70 वर्षीय जीतन सहनी की देखरेख और खाना बनाने के लिए उनके साथ दो नौकर भी रहते थे, हालांकि खाना बनाकर खिलाने के बाद रात में ये दोनों नौकर अपने घर चले जाते थे. उनके जाने के बाद जीतन सहनी भी गेट में ताला लगाकर अपने कमरे में आकर सो जाते थे. वारदात के दिन भी यही घटनाक्रम हुआ. चूंकि आरोपियों को जीतन सहनी का रुटीन मालूम था, इसलिए वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही दोनों नौकरों के जाने के बाद जीतन सहनी के घर में घुसे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

55 मिनट ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

3 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

3 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

14 घंटे ago