Bihar

बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा; हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 13 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर

अररिया जिले के पलासी प्रखंड के पीपरा बिजवार में बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया अचानक हाइटेंशन तार की चपेट में आया गया। इससे जुलूस में शामिल करीब एक दर्जन लोग झुलस गये। करबला जाने के दौरान यह हादसा पलासी मनीर चौक के पास हुआ। आनन फानन में सभी झुलसे लोगों को पलासी पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों में इस्तियाक उम्र 22 वर्ष, हलाल उम्र 19 वर्ष, मुख्तार 25 वर्ष, तौफीक 20 वर्ष मोहम्मद असगर 25 वर्ष, जुबेर 25 वर्ष व अलिफ 22 वर्ष शामिल हैं। सभी झुलसे पिरा बिजवार पंचायत के रहने वाले हैं। आंशिक रूप से झुलसे व्यक्तियों में हसीब 35 वर्ष, आशिफ 25 वर्ष, कौसर 25 वर्ष, नईम 30 वर्ष, दिलखुश 18 वर्ष और सरफराज 24 वर्ष शामिल हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

इससे पूर्व हादसे की सूचना मिलते ही पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए सभी झुलसे लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने में जुट गए। वही बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकांत सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की ।

दूसरी और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नासिर, मुखिया आदिल रेजा व पूर्व मुखिया हारून राशिद ने पीएचसी पहुच कर घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना पर पूर्व सांसद सरफराज आलम ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। घटना के बाबत स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नासिर आलम ने बताया कि बुधवार को पीपरा बिजवार से ताजिया जुलूस निकला।

करबला जाने के क्रम में मनीर चौक के समीप उपर से गुजर रही हाइटेंशन तार का संपर्क ताजिया का उपरी भाग से हो गया। बताया गया कि उपरी भाग कच्चा बांस का बना था। इस होकर तेजी से विद्युत प्रवाहित हो गया। इसके बाद ताजिया ले जा रहे लोग इसकी चपेट में आ गये।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद ताजिया में आग लग गयी। जिस से ताजिया में आग लग लगी और ताजिया को ले जारहे करीब एक दर्जन व्यक्ति करेंट के चपेट में आ गये। सभी झुलसे लोगों को आनन फानन में पलासी पीएचसी लाया गया। यहां पर चिकित्सक बी उपाध्याय की देखरेख में इलाज किया गया। इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल इस्तियाक उम्र 22 वर्ष, हलाल उम्र 19 वर्ष, मुख्तार 25 वर्ष, तौफीक 20 वर्ष मोहम्मद असगर 25 वर्ष, जुबेर 25 वर्ष, व अलिफ 22 वर्ष को बेहतर इलाज के लिये अररिया सदर अस्पताल भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago