Bihar

CM नीतीश ने पटना मेट्रो का निर्माण तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश, म्यूजियम टनल का भी लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली सुरंग समेत पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सुरंग का निर्माण पूरा होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी. साथ ही पटना मेट्रो के पूरा होने से पटना के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी. मुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग, पटना म्यूजियम के उन्नयन और विस्तारीकरण समेत पटना मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद कहीं.

सीएम नीतीश कुमार ने मेट्रो स्टेशनों का लिया जायजा

सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेंद्र नगर मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके.

निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया

मेट्रो निर्माण कार्य का जायजा लेने से पहले सीएम ने म्यूजियम टनल का निरीक्षण किया. जहां बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक-दूसरी जगह जाकर लगे प्रदर्शों को देख सकें.

आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का निर्देश

सीएम ने कहा कि बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है. पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं. पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है. पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें. आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराएं ताकि क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखे.

पटना म्यूजियम के विस्तारीकरण का सीएम ने लिया जायजा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित किचेन, भंडार, अस्थायी दीर्घा सभागार, कलेक्शन स्टोर, कंजर्वेशन लैब सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण से संबंधित कार्य पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई.

पटना म्यूजियम के खुदाई वाले हिस्से का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना संग्रहालय के उन्नयन और विस्तारीकरण का कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से करें. यह पुराना संग्रहालय है. यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक और ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है. पटना संग्रहालय के जिस हिस्से में खुदाई कार्य किया जा रहा है, उसका भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

1 मिनट ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

11 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

12 घंटे ago