Bihar

‘मेरी मां रोने लगी, बाबूजी भी परेशान हो गए…’ मुकेश सहनी से मिलने के बाद बोले पप्पू यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले की जांच जारी है. दरभंगा जिला अंतर्गत सुपौल बाजार के जिरात मोहल्ला स्थित जीतन सहनी के निजी आवास पर सोमवार की रात को बदमाश घुसे और पूर्व मंत्री के पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मंगलवार की देर शाम को मुकेश सहनी के पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं मुकेश सहनी के पिता की हत्या की राजनेताओं ने भी भर्त्सना की है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दरभंगा जाकर शोक में डूबे मुकेश सहनी से मुलाकात की है.

पप्पू यादव बोले…

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दरभंगा जाकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से मुलाकात की. पप्पू यादव ने अपनी गहरी संवदेना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पिताजी बेहद सज्जन आदमी थे. उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था. उसके बावजूद जिस तरह बेरहमी से उन्हें मारा गया है, उससे रूह कांप जाती है. पप्पू यादव ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मेरी मां भी रोने लगी और बाबू जी भी परेशान हो गए. इसलिए मेरा मानना है और सरकार से अपील है कि मामले में जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जाए और 3 महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल से उनको फांसी की सजा मिले.

एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करके की मांग

सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी लोग मुकेश सहनी के साथ हैं. बताया कि इस हत्याकांड को लेकर कल हम लोगों ने एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करके जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा है.सांसद ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. देश के हर एक दल के नेताओं ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है.

पप्पू यादव ने राजनेताओं से की मांग

पप्पू यादव ने बिहार में इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए.क्योंकि अपराधियों की ना कोई जाति होती है ना धर्म. इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो. मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद यह विषय काफी महत्वपूर्ण हो गया है. इसीलिए बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago