Bihar

यू ट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप को बड़ा झटका, 4 फेसबुक पेज हैक, रिकवर करवाने के लिए पाकिस्तानी हैकर मांग रहे इतने हजार डॉलर

यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने पाकिस्तान से कॉल करके अकाउंट रिलीज करने के लिए 2 हजार डॉलर की मांग की है। साथ ही अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। मनीष ने पटना के साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

4 फेसबुक अकाउंट हैक

मनीष ने लिखित आवेदन में बताया कि 8 जुलाई को आधी रात करीब 1 बजे पाकिस्तान के हैकर्स ने मेरा 4 फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। इसके बाद मेरे मोबाइल पर (+92 314 0326163, +92 343 0280558) से कॉल किया।

मुझसे 2 हजार डॉलर की डिमांड की गई। जब मैंने डिमांड से इनकार कर दिया तो मेरा एक फेसबुक पेज जो सच तक के नाम से चलता है, उस पर पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी की। दूसरे पेज पर लड़की के बारे में अश्लील पोस्ट भी किया। फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड और बिजनेस अकाउंट को भी बदल दिया।

मनीष ने आगे कहा कि फेसबुक अकाउंट पर मेरा नाम मनीष कश्यप है। इस अकाउंट को पाकिस्तानी हैकर्स ऑपरेट कर रहे हैं। जिन दो नंबरों से मुझे फोन किया था, मैंने उस पर कॉल करके कई बार रिक्वेस्ट किया, लेकिन वो लोग नहीं माने। मुझे 100 से अधिक हैक फेसबुक पेज वीडियो कॉल पर दिखाया, जो सभी पेज किसी ना किसी भारतीय का था।

मामले की जांच की जा रही है

इस संबंध में साइबर थाना के दरोगा सुजीत कुमार ने बताया है कि मनीष कश्यप ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस दोनों नंबरों की जांच कर रही है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक का विरोध, IMA ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा ज्ञापन

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय का…

4 मिनट ago

बिहार में नया सीएम चुनने के लिए BJP ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी, जल्द होगा नाम का एलान

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने…

1 घंटा ago

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

3 घंटे ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

5 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

8 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

10 घंटे ago