Bihar

अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने लालू यादव मुंबई रवाना, नीतीश कुमार को भी है न्योता

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए. उनके साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मुंबई गयीं हैं. इस शादी में देश के कई दिग्गज नेताओं को भी न्योता गया है, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं. सीएम नीतीश कुमार के इस शादी में शामिल होने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं है.

तेजस्वी यादव के जाने की थी चर्चा

मुंबई में होने वाली इस शादी में अंबानी परिवार ने देश की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया है. इन हस्तियों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी शामिल है. हालांकि लालू यादव कहा जा रहा था कि खराब स्वास्थ्य के कारण शायद लालू प्रसाद शादी में शामिल न हो पाएं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बहुत कुछ नहीं कहा. हालांकि एक लाइन में कहा कि निमंत्रण है उसमें हम लोग जा रहे हैं. शुभकामनाएं हैं. सांसद मीसा भारती भी परिवार के साथ मुंबई गई हैं.

12 जुलाई को मुंबई में शादी

शादी समारोह 12 जुलाई ( शुक्रवार ) को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा. मेहमानों से भारतीय परिधानों में आने का अनुरोध किया गया है. शादी के बाद के कार्यक्रम 13 जुलाई ( शनिवार ) को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेंगे. शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई ( रविवार ) को आयोजित किया जाएगा.

राजनीतिक गलियारों से किन्हें-किन्हें मिला है शादी का न्योता?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्‍योता दिया गया है. इसके अलावा, एमके स्टालिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के भी शामिल होने की उम्‍मीद है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

15 घंटे ago