Bihar

लालू-राबड़ी के बाद हसनपुर विधायक तेजप्रताप ने सरकार को घेरा; कहा- अपराधी खुलेआम घूम रहें, CM को इस्तीफा दे देना चाहिए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरी लालू फैमिली डबल इंजन सरकार पर हमलावर हो गई है. एक तरफ जहां लालू प्रसाद ने दिल्ली रवाना होने से पहले बढ़ते अपराध के लिए सरकार को घेरा तो दूसरी तरफ विधान परिषद में राबड़ी देवी ने भी सरकार पर तंज किया तो अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे और समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजप्रताप यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है.

दरअसल, बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार को घेर रहा है. लालू प्रसाद ने अपराध को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सरकार को घेरने की कोशिश की तो विधान परिषद में राबड़ी देवी ने हमला बोल दिया. अब तेजप्रताप यादव भी सरकार को घेरते नजर आए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को कहा है कि सरकार नहीं संभल रही तो दूसरे का पैर छूने जाते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए

वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जब मीडियाकर्मी रूबरू हुए तो उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा ही मांग दिया. विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की किस तरह से हत्या कर दी गई और अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं. राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है.

बिहार नहीं संभल रहा इसलिए दूसरे का छूते हैं पैर

वहीं सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा बिहार में अपराध के लिए आरजेडी को जिम्मेदार बताने पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे लोग हमलोगों पर क्यों सवाल खड़ा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बताएं न कि क्यों जाकर किसी का पैर छूते हैं. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए वह पैर छूने जाते हैं. तेजप्रताप ने कहा कि अपराध ने पूरे बिहार को खत्म कर दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago