Bihar

लालू यादव का दावा- अगस्त के बाद मोदी सरकार गिर जाएगी, तेजस्वी बोले- बिहार में भी समय से पहले चुनाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि अगस्त महीने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गिर जाएगी। इसके बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगे नई सरकार का गठन किया जाएगा। लालू ने आरजेडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में लालू के बेटे तेजस्वी ने भी कहा कि केंद्र सरकार कभी भी गिर सकती है। साथ ही बिहार में समय से पहले मध्यावधि चुनाव संभव है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिसंबर 2024 या 2025 में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, बिहार में महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की सरकार बन जाएगी।

पटना स्थित आरजेडी दफ्तर में शुक्रवार को पार्टी का 28वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद से सांसद और लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने चांदी का मुकुट पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अपने संबोधन में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और हो सकता है कि अगस्त तक ही यह गिर जाए।

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार में मध्यावधि चुनाव के संकेत दिए। उन्होंने पुल हादसों का जिक्र करते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार में अब तक जो-जो पुल गिरे हैं, उनकी स्वीकृति, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन की तारीख जारी कर दें, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

6 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

8 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

10 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

10 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

11 घंटे ago