Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, कब आएंगे एडमिट कार्ड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

CSBC Bihar Police Constable Exam date : केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में अब सात की बजाय छह दिन ही चलेगी। पहले कहा गया था कि 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी लेकिन नए शेड्यूल में इस तिथि का जिक्र नहीं है। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी।

भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में परीक्षा केंद्रों की सूची और एग्जाम गाइडलाइंस भेज दी हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी हो सकता है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र

इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के खासतौर से इंतजाम किए गए हैं। साथ ही नियमों में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। किसी भी परिस्थिति में इस बार होम सेंटर नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा के पहले अभ्यर्थियों को जिला बता दिया जाएगा, लेकिन निर्धारित तारीख के एक सप्ताह पहले ही प्रवेश-पत्र ऑनलाइन माध्यम से डॉउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था बहाल करने के लिए इन्हें जैमर, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सभी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसका मिलान अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद किया जाएगा।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा।

चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग होगी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाएंगे।लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

24 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago