Bihar

बढ़ने वाली हैं लालू प्रसाद की मुश्किलें: कोर्ट में पहुंचा हत्या का 30 साल पुराना मामला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद मुजफ्फरपुर के पारू थाना के उस्ती गांव के राजीव रंजन उर्फ टुनटुन सिंह ने दाखिल किया है। परिवाद में लालू यादव पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि 30 साल पहले लालू यादव ने एक ऐसा भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे उत्तेजित होकर उनकी पार्टी (राजद) के समर्थकों ने मेरे पिता की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 19 जुलाई की तिथि तय की है।

परिवाद में लालू यादव पर क्या हैं आरोप

परिवाद में राजीव रंजन उर्फ टुनटुन सिंह ने कहा है कि 1994 में राज्य में जनता दल की सरकार थी और लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 27 जून 1994 को पटना के गांधी मैदान में लालू प्रसाद यादव ने जातिगत आधार पर टिप्पणी की। इस भाषण से उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो उठे।

30 जून 1994 की सुबह बथान पर से उसके पिता जयनारायण सिंह का अपहरण कर लिया गया। गोली मारकर हत्या करने के बाद उनका शव चार जुलाई 1994 को शीशम के पेड़ से लटका दिया गया था।

परिवाद में उसने कहा है कि उनके पिता तत्कालीन बिहार पीपुल्स पार्टी के सक्रिय सदस्य व मुजफ्फरपुर पश्चिमी के अध्यक्ष थे। जातीय उन्माद में उसके पिता के अलावा, जिले में अन्य लोगों की भी हत्याएं हुईं। परिवाद में इसके लिए लालू प्रसाद यादव को जिम्मेदार बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

14 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

13 घंटे ago