Bihar

बिहार: लखीसराय SP के कटिहार स्थित पुश्तैनी घर में चोरी, जेवर और बर्तन पर हाथ साफ

हाल के दिनों में बिहार में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है। चोरी से संबंधित ताजा मामला कटिहार के फलका प्रखंड से सामने आया है, जहां चोरों ने लखीसराय में पदस्थापित एसपी पंकज कुमार के पुश्तैनी घर सहित अन्य दो घरों एवं दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।

चोरों ने एसपी के पुश्तैनी घर मे सेंधमारी करते हुए अपना हाथ साफ कर लिया है। घटना फलका थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां लखीसराय जिले में पदस्थापित एसपी पंकज कुमार के रहटा पंचायत अंतर्गत हसली गांव स्थित पुश्तैनी घर के साथ एक और घर और एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने ज्वेलरी सहित कीमती बर्तन, नगद रुपए और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। घटना के वक्त लखीसराय एसपी पंकज कुमार की वृद्ध मां परमेश्वरी देवी घर में सोई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परमेश्वरी देवी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख के आभूषण सहित ट्रंक में रखे कीमती सामान और नगद 15 हजार की चोरी हुई है। जबकि पास के एक घर और दुकान को भी चोरों ने अपना शिकार बनाते हुए घर में और दुकान में रखें सामान को लेकर चंपत हो गए।

चोरी की वारदात के बाद गांव में चर्चा

एसपी के घर में चोरी के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पुलिस के भरोसे हम बैठे हैं, इस पुलिस महकमा के वरीय पुलिस अधीक्षक के घर में जब चोरी हो सकती है, तो आम आवाम का घर कितना सुरक्षित होगा।

फिलहाल वारदात की सूचना के बाद फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

1 मिनट ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

2 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

18 घंटे ago