Bihar

लापरवाह पुलिसकर्मियों को अल्टीमेटम, नाइट पेट्रोलिंग पर जोर; कानून व्यवस्था की रिव्यू मीटिंग में CM नीतीश के सख्त तेवर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होने लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी दी और कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं न बरती जाए। अपराध काबू करने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सीएम नीतीश ने कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिहाजा, कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुश्तैदी से कार्य करें और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई करें। नाइट पेट्रोलिंग को और तेज करने और पैदल गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में खुद औचक निरीक्षण करें।

कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि विधि व्यवस्था ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आरएस भट्टी, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी और सचिव प्रणव कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

आपको बता दें बीते दिनों से राज्य की कानून व्यवस्था पर जमकर राजनीति हो रही है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं 20 जुलाई यानी शनिवार को विधि व्यवस्था के खिलाफ सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालने का आह्वान किया है। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, और लेफ्ट पार्टी शामिल होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

28 मिनट ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

2 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

3 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

12 घंटे ago