Bihar

बेगूसराय में शुरू होगा एरी सिल्क का उत्पादन, बिहार में बढ़ेगा वस्त्र उद्योग में निवेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार का नाम वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में चमकेगा। रेशम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एरी सिल्क का उत्पादन बेगूसराय में शुरू हो रहा है। कच्चे माल की प्रचुर उपलब्धता होने के साथ यहां कुशल श्रमिक भी मौजूद हैं। बिहार एक बड़ा बाजार भी है। इसलिए वस्त्र उद्योग के निवेशकों के लिए यहां निवेश की असीम संभावनाएं हैं। वस्त्र उद्यमियों के सम्मेलन की शुरुआत के मौके पर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने विभागीय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में निवेशकों से अपील करते हुए ये बातें कही।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि भागलपुर में रेशम का कारोबार बहुत पहले से हो रहा है। इसे और बढ़ाया जाएगा। हाल में केंद्रीय रेशम बोर्ड से दस करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। बेगूसराय में एरी सिल्क के उत्पादन की सहमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निवेशक यहां आएं और बड़े बाजार का फायदा उठाएं। प्रेस वार्ता में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि कुल 90 छोटे-बड़े निवेशक भाग ले रहे हैं। इसमें 70 कंपनियां हैं। जिसमें रिलायंस, रूपा, अरविंद मिल्स, शाही एक्सपोर्ट्स, पर्ल ग्लोबल, ओरियेंट क्राफ्ट, आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और कुछ स्टार्टअप भी इसमें भाग ले रहे हैं।

हस्तकरघा एवं बुनकर निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि रेशम उत्पादन में बिहार आगे बढ़ रहा है। सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जा रही हैं। लैंड बैंक बढ़ाया जा रहा है। 31 नए औद्योगिक क्षेत्र डेवलप किए जा रहे हैं। सिंगल विंडो के जरिए समस्याओं का समाधान हो रहा है। सरकार अनुदान दे रही है इसलिए निवेशक यहां बेहिचक आएं।

बिहार बिजनेस कनेक्ट के तहत कपड़ा उद्यमियों का सम्मेलन हो रहा है। उद्योग मंत्री ने बताया कि पहले दिन 25 उद्यमियों को मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। उद्यमियों ने वहां के बैग कलस्टर का हाल जाना। उन्होंने कहा कि दिसंबर में बड़ा समारोह होगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के ही सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

3 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

4 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

13 घंटे ago