बिहार के बहुचर्चित जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपित भले ही पुलिस की गिरफ्त में हो. लेकिन बिहार पुलिस अभी भी एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही, जिसका इस हत्याकांड से कनेक्शन है और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी का नजदीकी है. जीतन सहनी की हत्या मामले में दरभंगा के एसएसपी ने अबतक की सभी जानकारी मीडिया को दी है. लेकिन एक सवाल के जवाब में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने माना है कि पूरे मामले में मुकेश सहनी के परिवार के एक बेहद करीबी व्यक्ति भी इस मामले में शक के दायरे में है.
पुलिस ने मुकेश सहनी के परिवार के उस करीबी से भी लगातार पूछताछ की है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए मुकेश सहनी के परिवार के करीबी के अलावा बाकी सभी हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने क्लीन चीट नहीं दिया है. हालांकि एसएसपी ने फिलहाल शक के दायरे में आए मुकेश सहनी के परिवार के सदस्य का नाम नहीं बताया है और ना बाकी लोगों का भी नाम बताया है, जो अन्य लोग हिरासत में हैं. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार काजिम अंसारी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
काजिम अंसारी को दरभंगा पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी और जरूरी पूछताछ करेगी. बता दें कि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि काजिम अंसारी ने जीतन सहनी से करीब डेढ़ लाख रुपे सूद पर लिए थे और इसके बदले जमीन के कागजात दिए थे. काजिम अंसारी जमीन का कागजात जीतन सहनी से लेना चाहता था. जबकि उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर जीतन सहनी की हत्या कर दी. वहीं जिस अलमारी में उसके जमीन के कागजात रखे हुए थे, उसकी चाबी नहीं मिलने पर उसने अलमारी पानी में फेंक दिया था. जीतन सहनी की शव क्षत-विक्षत पड़ी हुई थी.
समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…
समस्तीपुर : जिले में अब बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से की…