Bihar

बजट से पहले JDU ने बढ़ाया BJP का टेंशन? बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग पर पार्टी ने लगाया जोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की जदयू की पुरानी मांग फिर से जोर पकड़ी है। देश के बजट के पूर्व जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्र से यह अपेक्षा व्यक्त की है कि वह बिहार को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज दे ताकि बिहार विकास की अपनी रफ्तार और तेज कर सके। देश के विकसित राज्यों के समकक्ष खुद को खड़ा कर सके। विशेष राज्य का दर्जा जेडीयू की यह पुरानी मांग है जिसे बीजेपी अब तक खारिज करती आ रही है। ज्ञात हो कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाला है। इस सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

29 जून को दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी यह मांग उठी थी। बाकायदा जदयू ने इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया था कि विशेष राज्य का दर्जा अथवा विशेष पैकेज मिलने पर बिहार के विकास की गति और तेज होगी। वहीं, अब जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यह मांग दोहरायी है।

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने नालंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता है। इसका कारण है कि बिहार के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है। इसके ऐतिहासिक और भौगोलिक कारण हैं। हमारे यहां न तो खदानें हैं और ना ही समुद्री तट।

बिहार अपने सीमित संसाधनों के बलबूते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। नीतीश कुमार ने यह दिखा दिया है कि कम संसधान के बावजूद हमारा राज्य तरक्की की रफ्तार के मामले में किसी विकसित राज्य से कम नहीं हैं। इसके बावजूद बिहार गरीब बना हुआ है। यही कारण है कि हमलोग विशेष दर्जा अथवा पैकेज की मांग कर रहे हैं। यही हमारी मांग का आधार है। बिहार को केंद्र सरकार से विशेष मदद की जरूरत है।

लंबे समय से रही है मांग

ग्रामीण विकास मंत्री ने पटना में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग लंबे समय से रही है। यह मांग सिर्फ सत्ता पक्ष की नहीं बल्कि, जनता की रही है। बिहार सरकार ने भी विधानमंडल के दोनों सदनों से इसका प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन यूपीए सरकार को भेजा था। यूपीए सरकार ने इसको नजर अंदाज कर दिया था। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान रहा है। पहले भी बिहार को मदद मिली है। हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री बिहार की तरक्की के लिए विशेष दर्जा या विशेष पैकेज देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

9 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

57 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago