Bihar

बिहार में बांध कट रहा हो तो फौरन इस हेल्पलाइन पर फोन करें, नीतीश सरकार ने जारी किया नंबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जारी भारी बारिश से कई जिलों में नदियों के तटबंध पर कटाव की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते गांवों में भी नदियों का पानी घुसा जा रहा है बाढ़ और तटबंधों की सुरक्षा के लिए अब जल संसाधन विभाग ने आम लोगों से मदद मांगी है। विभाग ने तटबंधों की जानकारी देने के लिए टाल फ्री नंबर जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि राज्य में किसी तटबंध पर कहीं भी कटाव, रिसाव या जान बूझकर क्षति पहुंचाये जाने की जानकारी मिले, तो जल संसाधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18003456145 पर कॉल करके सूचित कर सकते हैं। इस पर 24 घंटे में कभी भी जानकारी दी जा सकती है। यही नहीं ट्वीटर पर हैल्लो डब्ल्यूआरडी के साथ पोस्ट कर भी सूचना दी जा सकती है।

इस सेवा उदेश्य कहीं पर भी तटबंध में कटाव या दरार होने या तटबंधों को जान-बूझ कर क्षति पहुंचाये जाने की सूचना आम लोग भी विभाग तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें शीघ्रता से दुरुस्त कर बाढ़ से होने वाली तबाही को रोका जा सके। लोग अपनी सूचना या शिकायत चौबीसों घंटे टोल फ्री नंबर 18003456145 पर दे सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर भी हैल्लो डब्ल्यूआरडी के साथ पोस्ट कर जानकारी दी जा सकती है।

आपको बता दें बिहार में इन दिनों नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं। नेपाल में लगाातर बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। इन स्थितियों पर विचार के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की गुरुवार को समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें पाया गया कि वर्तमान में किसी भी जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित 29 जिले के आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को सतर्क रहने और स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। बाढ़ आने की स्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह नियंत्रण कक्ष को चौबीस घंटे कार्यरत रखने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

5 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

5 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

5 घंटे ago