Bihar

बिहार के राजगीर में राज्य का पहला हॉकी टर्फ ग्राउंड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के हॉकी खिलाड़ियों को जल्द ही नया टर्फ हॉकी ग्राउंड मिलेगा। राजगीर के फुटहिल्स में हॉकी का टर्फ ग्राउंड बन कर लगभग तैयार हो गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन के अनुसार, यह राज्य का पहला हॉकी का टर्फ ग्राउंड होगा। हॉकी ग्राउंड बनाने का काम अंतिम चरण में है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार है।

खिलाड़ियों को नहीं जाना होगा दूसरे राज्य :

हॉकी के जानकारों का कहना है कि राजगीर में हॉकी का टर्फ ग्राउंड बनने से बिहार के खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी। उनको टर्फ पर प्रैक्टिस करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा। उन्हाेंने बताया कि बिहार के हॉकी खिलाड़ी टर्फ पर प्रैक्टिस नहीं कर पाने की वजह से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। जबकि उनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राजगीर में हॉकी का टर्फ ग्राउंड बनने से बिहार के हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखर कर सामने आयेंगी।

पटना में नहीं शुरू हो सका काम

पटना के राजेंद्र नगर स्थित फिजिकल कॉलेज और एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल, शास्त्री नगर में 25 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो हॉकी के टर्फ ग्राउंड बनाने की घोषणा की गयी थी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दोनों टर्फ हॉकी मैदान के लिए डीपीआर तैयार कर लिया है। लेकिन ग्राउंड बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

58 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago