Bihar

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में तीसरे नंबर पर खिसकी बीमा भारती, जदयू के कलाधर मंडल आगे, दूसरे नबंर पर निर्दलीय शंकर सिंह

रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से पूर्णिया कॉलेज में मतगणना हो रही है। दूसरे राउंड की गिनती में जेडीयू के कलाधर मंडल 12,132 वोट आगे चल रहे हैं। जबकि निर्दलीय शंकर सिंह 6,573 वोट के साथ दूसरे नंबर हैं। वहीं रुपौली से 5 बार की विधायक रहीं बीमा भारती 5,767 वोट से पीछे चल रही हैं।

कुल 12 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के लिए 28 टेबल लगाए गए हैं। काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उपचुनाव में 7 फीसदी कम वोटिंग हुई। चुनावी मैदान में 11 प्रत्याशी हैं।

यहां मुख्य मुकाबला आरजेडी की बीमा भारती, जेडीयू के कलाधर मंडल और निर्दलीय शंकर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कुल 54.25 फीसदी वोटिंग हुई थी। माना जा रहा है कि यहां फाइट नेक टू नेक होगी। जिसमें जीत का मार्जिन बेहद कम होगा। निर्दलीय शंकर सिंह के कारण यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

58 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago