Bihar

नीतीश के पैर छूकर प्रणाम करें लालू, गिरिराज सिंह का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला; क्यों कहा ऐसा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा जुबानी हमला किया है। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव नीतीश कुमार का पैर छूकर प्रणाम करें और उनके फोटो का लॉकेट बनाकर अपने गले में टांग ले। उन्होंने यह भी कहा कि देश में लालू यादव से कमजोर नेता कोई नहीं है क्योंकि जो परिवार से बाहर नहीं निकल सकता उससे कमजोर कोई नहीं हो सकता। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लालू यादव के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी के सुप्रीमो ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान यह कहा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बहुत कमजोर है। यह अगस्त महीने में गिर जाएगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लालू प्रसाद यादव के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने और उलझाए रखने के लिए लालू जी ऐसा बोलते रहते हैं। सभी जानते हैं कि राजद ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा और कितनी पर उनकी जीत हुई। ऐसी बातें बोलकर 5 सालों तक कार्यकर्ताओं को फंसा कर रखना उनकी मजबूरी है। इधर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने भी लालू के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के बातों का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उन्हें बोलने की आदत है।

शुक्रवार को राजद ने अपना 28 स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद राजद की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगस्त में केंद्र सरकार गिर जाएगी। केंद्र में सबसे कमजोर सरकार है। यह कुछ दिनों की मेहमान है क्योंकि जनता के जनादेश का पालन नहीं किया गया। गिरिराज सिंह ने शनिवार को लालू यादव के इसी बयान पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह के आलावे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने लालू यादव पर उनके बयान के लिए निशाना साधा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago