Bihar

रास्ते में घायल व्यक्ति देख चिराग पासवान ने रोकी गाड़ी, हालचाल पूछने के बाद अस्पताल पहुंचाया

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चिराग सड़क पर एक बुजुर्ग इंसान की मदद कर रहे हैं. लोगों को ये वीडियो काफी भा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना से जमुई जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक बुजुर्ग व्यक्ति मिले जो पूरी तरह से घायल थे. ऐसे में चिराग ने घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपनी काफिला को रोककर चिराग पासवान ने बुजुर्ग शख्स की मदद की. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बुरी तरह से घायल था. चिराग शेखपुरा से बरबीघा जा रहे थे, तभी उनकी नजर घायल शख्स पर पड़ी. ऐसे में उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, घायल शख्स से मुलाकात की और उनके परिजनों को सूचित किया.

चिराग पासवान का ये अंदाज लोगों को भा रहा है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे चिराग पासवान एक बुजुर्ग की मदद करने के लिए अपनी गाड़ी रोक दी. साथ ही साथ शख्स का हालचाल पूछा और उनका इलाज किया. शख्स को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago