जहानाबाद की डीएम बिना हेलमेट और सही कागजात के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। डीएम अलंकृता पांडेय सोमवार को खुद सड़कर पर उतर गईँ और दर्जनों गाड़ियों का चालान कटवा दिया। डीएम के इस एक्शन से अवैध कागजात और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने अपने आवास से कार्यालय जाने के दौरान अरवल मोड, अंबेडकर चौक समेत कई जगहों पर खुद सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दर्जनों गाड़ियों का चालान कटवा दिया है। डीएम खुद सड़क पर उतर कर जांच करने लगीं और उसके बाद बिना कागजात और हेलमेट के अवैध रूप से गाड़ी चला रहे लोगों को ऑन दिया स्पॉट चालान काटने का निर्देश दिया।
इस दौरान करीब तीस से ज्यादा बाइक सवार लोगों को पकड़ गया। डीएम अलंकृत पाण्डेय ने बताया कि जो लोग ट्रैफिक नियम का पालन किए बिना गाड़ी चला रहे हैं उनके विरोध कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट लगाना बाइक चालकों के लिए बहुत ही जरूरी है, यह उनके खुद की सुरक्षा के लिए है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रैफिक नियम का पालन कर गाड़ी चलाएं।
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…