बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 09 जुलाई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. बिहार के छपरा जिला के रहने वाले एक युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया. पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई. इस शादी में मटकोर, हल्दी, संगीत सब कुछ हुआ. शादी में आए मेहमान भी इस पूरे विवाह को देख खुश नजर आए और खूब तारीफ किए.
छपरा के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक निवासी सुनील कुमार सिंह एवं सुलोचना देवी के पुत्र अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद विजनेस में लग गए हैं. वहीं हंगरी की रहने वाली विवियान जावरस हंगरी की वहां के सरकारी स्कूल में म्यूजिक शिक्षिका हैं.
पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवियन से अमन भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा करते रहते थे जो विवियन को काफी प्रभावित किया. उनकी चाहत थी कि भारत में उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो. ऐसे में जब दोनों परिवार के बीच शादी की बात तय हो गई तो दुल्हन हंगरी से बिहार पहुंच गई.
पटना में हुई शादी में मटकोर, हल्दी, मेहंदी, संगीत सभी कार्यक्रम हुए. वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने भी भाग लिया और भारतीय संस्कृति से संबंधित सभी कार्यक्रमों का लुफ़त उठाया. बारात लगी और द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई . शादी में गांव से पंडित और हजाम भी बुलाए गए. इस तरह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.
दूल्हे अमन कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति पहले नहीं थी. बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए. इसके बाद यह तय किया गया कि शादी बिहार में की जाएगी. हमदोनों ने भारतीय संस्कृति और रिति-रिवाज के साथ शादी की है.
शादी से पहले दूल्हे ने अपने गांव में एक पौधा लगाकर मिसाल पेश की. वहीं दुल्हन ने कहा कि मुझे हिंदी भी आती है. यहां (भारत) के बारे में बहुत कुछ वो जानती भी है. उन्हें भारत और यहां की महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद है.
वहीं रिश्तेदारों ने कहा कि समय बदल गया है. परिवार और अभिभावक भी बच्चों की खुशियों में अपनी खुशियां तलाश रहे हैं. सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है माता-पिता भी सहमति थे. रजामंदी से भारतीय संस्कृति के अनुसार यह शादी हुई है.
बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…