बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सभापति पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। सभापति के तौर पर सत्ताधारी दल के साथ ही विपक्षी दलों ने भी अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी खुद प्रस्तावक हैं।
ऐसे में मंगलवार को विधान परिषद सभापति के तौर पर अवधेश नारायण सिंह का चुना जाना तय है। नामांकन दाखिल करते समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, विधान पार्षद रामवचन राय, जीवन कुमार, संजय मयूख, निवेदिता सिंह, कुमुद वर्मा, अजय सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
अवधेश पहली बार आठ अगस्त 2012 को सभापति बने थे। दो बार कार्यकारी सभापति रह चुके हैं। अवधेश नारायण सिंह के विप के सभापति बनने के बाद विधानसभा और विधान परिषद दोनों में अध्यक्ष और सभापति पर बीजेपी का कब्जा हो जाएगा। वहीं आज विधानसभा में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 के बिहा विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतेगा। और 2010 से ज्यादा सीटें लाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…