Bihar

बारात में जमकर चले लात-घूंसे, बगैर दुल्हन बैरंग लौटा दूल्हा; क्या है पूरा मामला, जानें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान ऐसा बवाल हुआ कि दूल्हे को बगैर दुल्हन लौटना पड़ा। पारू थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव की घटना है। मंगलवार की रात गांव में आई बारात में शामिल नशे में धुत बारातियों ने कन्या पक्ष कर हमला कर जमकर मारपीट की। इसके बाद बिना शादी के ही दूल्हे सहित बारात लेकर भाग निकले। मारपीट में दुल्हन के पिता मनोज साह (40) और रिश्ते के मामा 30 वर्षीय प्रभात कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। मनोज और प्रभात का इलाज पारू सीएचसी में चल रहा है।

मारपीट की घटना में जख्मी मोहजम्मा गांव निवासी प्रभात कुमार ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत की है। इसमें वर पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है। उसने मारपीट करने और महिलाओं से आभूषण छीन लेने का आरोप वर पक्ष के लोगों पर लगाया है। थानेदार मोनु कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।

प्रभात ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की ननद की बेटी स्नेहा कुमारी का घर मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी गांव में है। उसके परिवार पर काफी कर्ज है। इस कारण वे अपनी पुत्री की शादी करने में असमर्थ थे। बताया कि परिवार की सहमति लेकर उसने पारू थाने के फतेहाबाद गांव में स्नेहा की शादी तय की। शादी को लेकर उपहार स्वरूप वर पक्ष को नकद चार लाख रुपये और दो भर की सोने की चेन दी थी। 09 जुलाई की रात 11 बजे बारात फुलवरिया मठ पहुंची। दरवाजे लगने के पूर्व बारातियों ने जमकर शराब पी। रात करीब पौने एक बजे बारात दरवाजे पर पहुंची।

बताया कि द्वार पूजा के बाद जयमाला के लिए कहने पर दूल्हे का छोटा भाई गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके घर के सदस्यों पर दूल्हा, उसके पिता सहित अन्य ने लोहे की रड आदि से हमला कर दिया। इससे कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान घर की महिलाओं और पुरुषों से सोने के आभूषण भी छीन लिए गए। इसके बाद सभी दूल्हा को लेकर बिना शादी के ही भाग निकले। इस दौरान उन लोगों ने धमकी भी दी। बताया कि घटना के बाद से कन्या पक्ष काफी भयभीत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

54 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

1 घंटा ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago