Bihar

बिहार: मेंहदी सजे हाथों की उठी अर्थी, अपाचे बाइक की जगह होंडा शाइन मिलने पर ससुरालियों ने दुल्हन की गला घोंटकर की हत्या

बिहार के औरंगाबाद में एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी में होंडा साइन बाइक दहेज में दी थी, लेकिन ससुरालियों को अपाचे चाहिए थी। इस कारण शादी के 10 दिन के भीतर ही बेटी को तंग करने लगे। उसे मारने-पीटने भी लगे थे। 20 जुलाई की शाम उसे बुरी तरह पीटा गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना गोह थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव की है। हत्या को खुदकुशी का रंग देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया ताकि बाहरी वालों को लगे कि नव विवाहिता ने आत्महत्या की है। मृतका का नाम संगीता कुमारी (20 वर्ष) है।

संगीता की शादी अभी एक सप्ताह पहले 12 जुलाई को कोशडीहरा निवासी अशोक पासवान के पुत्र अमरजीत कुमार के साथ हिंदू-रीति रिवाज से हुई थी। शादी में उसे होंडा साइन बाइक मिली थी जबकि ससुराल वाले अपाची बाइक की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के कराई निवासी जयविंद कुमार ने बताया कि शादी में क्षमता के अनुरूप उपहार भी दिया गया था। विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची तब उससे ससुराल में उससे अपाची गाड़ी की मांग की गई। इसी बात को लेकर उसके पति व अन्य लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।

16 जुलाई को वह पति के साथ मायके आई। यहां भी यह बात उठी। उसके पति को बताया गया कि स्थिति ठीक होने पर उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। 18 जुलाई को उनकी बहन पुन: ससुराल गई और वहां उस पर जुल्म जारी रहा। 20 जुलाई की शाम उसे बुरी तरह पीटा गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। रात में उसके पति ने फोन पर उसके फांसी लगा लेने की जानकारी दी।

जब वे लोग कोशडीहरा पहुंचे तो पाए कि उनकी बहन का शव फंदे से झूल रहा है और घर के सारे लोग फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई। मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago