Bihar

बिहार से लॉरेंस विश्वनोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, ऑस्ट्रिया मेड 4 पिस्टल बरामद, बड़ी साजिश का खुलासा

बिहार से लॉरेंस विश्वनोई गैंग के दो गुर्गों को गोपालगंज पुलिस ने धर दबोचा है। जो मुज्फ्फरपुर और मोतिहारी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के पास से ऑस्ट्रिया मेड 4 पिस्टल बरामद की हैं।

एक आरोपी की पहचान कमल रावत पिता पप्पू सिंह के तौर पर हुई है। और वो अजमेर के बंगलिया वाश थाना इलाके का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी संतनु शिवम पिता सुनील कुमार है। मुजफ्फरपुर के थाना गाय घाट का रहने वाला है।

पूछताछ में पता चला है कि पहले भी लॉरेंस विश्नोई गैंग के मेंबरों ने कई जिलों की रेकी की थी। इस मामले में बिहार पुलिस राजस्थान की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। साथ ही गैंग के अन्य सक्रिय सदस्य का पता चला है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस विश्वनोई गैंग के बड़े अपराधी बिहार में एंट्री करने की फिराक में है। जिसके बाद यूपी-बिहार सीमा की चौकसी बढ़ा दी गई थी।

जिसके बाद कुचायकोट चेकपोस्ट पर बिहार राज्य में प्रवेश करते ही दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों ने पूछताछ जारी है। और गैंग से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां पुलिस को मिल सकती है। इन दोनों का असल मकसद क्या था। मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में कई घटना को अंजाम देने की फिराक में थी। ये भी अभी सवाल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

11 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

12 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

13 घंटे ago