Bihar

शराब की दो बोतल मिलने पर 7 लाख के जुर्माने से हाईकोर्ट हैरान, घटाकर किया 60 हजार

पटना हाईकोर्ट ने 375 मिलीलीटर के दो बोतल शराब की बरामदगी किये जाने के मामले में 7 लाख 60 हजार का जुर्माना लगाये जाने पर हैरानी जाहिर की है. पटना हाईकोर्टने आबकारी विभाग के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि काफी कम मात्रा में शराब की बरामदगी किये जाने पर जुर्माना लगाना अपराध के अनुपात में काफी अधिक है. कोर्ट ने जुर्माने की राशि घटाकर 60 रुपये वसूली करने का आदेश दिया.

कोर्ट ने घटाया जुर्माने की राशि:

जस्टिस पीबी बजनथ्री की खंडपीठ ने विष्णु कुमार की याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि 375 मिलीलीटर के 2 पीस अवैध शराब की मामूली मात्रा बरामदगी के लिए कठोर दण्ड देने की अनुमति नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने जुर्माने को घटाकर 60 हजार रुपये कर दिया और जमा करने का आदेश चार सप्ताह के भीतर देने का आदेश दिया. बता दें कि इसको लेकर मोहनिया थाने में 21 मार्च 2021 को केस दर्ज की गई थी.

कार से पुलिस ने बरामद किया था दो बोतल शराब:

विष्णु कुमार के अधिवक्ता ने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान आवेदक गाड़ी में मौजूद नहीं था और न ही वह गाड़ी चला रहा था. उनका कहना था कि कुछ समय के लिए अपनी गाड़ी बहनोई को दी थी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनकी गाड़ी को सात लाख 60 हजार रुपये में नीलाम कर दी गई. उनका कहना था कि जिलाधिकारी कैमूर और अपीलीय प्राधिकारी आबकारी आयुक्त ने उनके केस को खारिज कर दिया.

सात लाख 60 हजार रुपये की जुर्माना: 

वहीं राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वाहन की नीलामी के लिए प्रेस अधिसूचना प्रकाशित की गई थी. वाहन की नीलामी 27 अगस्त 2021 को मोहनिया थाना परिसर में की गई और सात लाख 60 हजार रुपये की जुर्माना लगा दिया. जुर्माना राशि की वसूली के लिए गाड़ी को ढाई लाख रुपए में नीलाम कर दी गई. कोर्ट ने कहा कि 375 मिलीलीटर के 2 पीस अवैध शराब की मामूली मात्रा बरामदगी के लिए कठोर दण्ड देने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

7 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

9 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago