Bihar

बिहार: 50 हजार में 7 साल की बेटी को बेचकर कलयुगी मां ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला, 4 मानव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

बिहार के अररिया जिले में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। इस मां ने अपनी ही बेटी को 50 हजार रुपए में बेच दिया। महिला सहित चार मानव तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 7 साल की बच्ची को महज 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामला रानीगंज के छतियौना का है।

बताया जाता है कि एक महिला कुनिया खातून ने अपनी 7 साल की बेटी के गायब होने की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि बच्ची को मां कुनिया खातून ने ही 50 हजार रूपये में बेच डाला है।

पुलिस ने छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया जिसके अलावे मधेपुरा का रहने वाला मानव तस्कर मो. शाहरुल और जहाना खातून के साथ-साथ मुंबई निवासी शाह मजहर को भी गिरफ्तार किया गया।

अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुपौल के प्रतापगंज से बच्ची को महज 4 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसके बाद बच्ची को सकुशल बरामद किया गया और कलयुगी मां समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

12 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

33 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

49 मिनट ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

1 घंटा ago